हमसे संपर्क करे

सामाजिक सशक्तिकरण बहुउद्देशीय संस्था वर्धा, महाराष्ट्र

Social Empowerment Multipurpose Organization Wardha, Maharashtra

नवीनतम समाचार

राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी :- संगोष्‍ठी विषय :-समकालीन भारत में सामाजिक मुद्दे : चुनौतियाँ और संभावनाएँ दिनांक -- मार्च 2025 New
राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी :- संगोष्‍ठी विषय:- भारतीय साहित्य में स्त्री विमर्श: परंपरा और आधुनिकता के बीच संघर्ष -- जानेवारी 2025 New
बुक प्रकाशन :-भारतीय साहित्य में स्त्री विमर्श जानवारी 2025 New
बुक प्रकाशन :-सामाजिक सशक्तिकरण के विविध आयाम जानवारी 2025 New
बुक प्रकाशन :-मानवाधिकार एवं सामाजिक सशक्तिकरण :समकालीन मुद्दे और चेनौतियाँ 2024 New
बुक प्रकाशन :-सामाजिक विकास में दिव्‍यांगजन : चुनौतियाँ और संभावनाएँ 2024 New
बुक प्रकाशन :-माहिला सशक्तिकरण : मिथक, इतिहास और यथार्थ 2024 New
बुक प्रकाशन :- गांधीवादी संस्‍थान और रचनाात्‍मक कार्यक्रम 2024 New
राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी : विषय :- राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी विकसित भार की संकल्‍पना में सामाजिक सशक्तिकरण के विविध आयाम दिनाक: 20 मार्च 2024 New
राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी : विषय :-मानवाधिकार एवं सामाजिक सशक्तिकरण : समकालीन मुद्दे और चेनौतियाँ दिनाक: 10 दिसंबर 2023 New
राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी : विषय :-दिव्‍यांगों का सशक्तिकरण, चुनौतियाँ और संभावनाएं : भारत के अतीत, वर्तमान और भविष्य के संदर्भ में दिनाक: 03 /दिसंबर /2023 New
राष्‍ट्रीय संगोष्‍ठी : विषय :-महिला सशक्तिकरण: मिथक, इतिहास और यथार्थ दिनाक: 30 सितम्‍बर2023 - 01 अक्टूबर 2023, New

हमारे बारे में

सामाजिक सशक्तिकरण बहुउद्देशीय संस्था, वर्धा एक प्रतिष्ठित गैर-सरकारी संगठन है, जो समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए समर्पित है। यह संस्था महाराष्ट्र के वर्धा जिले में स्थित है जहाँ शिक्षा, स्वास्थ्य, और सामाजिक विकास के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है। हमारा लक्ष्य एक ऐसा समतामूलक और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करना है, जहाँ हर व्यक्ति को समान अवसर और अधिकार मिलें।

हमारा मानना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, और सामाजिक सशक्तिकरण के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सक्षम और स्वावलंबी बनाया जा सकता है। इस दिशा में, संस्था स्थानीय समुदायों, सरकारी विभागों और अन्य गैर-सरकारी संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करके कार्य करती है।

हमारी सफलता का श्रेय हमारी समर्पित टीम और स्वयंसेवकों को जाता है, जो अपनी लगन और सेवा भावना से संस्था के उद्देश्यों को साकार करने में योगदान देते हैं। सामाजिक बदलाव की दिशा में हमारा प्रयास एक उज्जवल और समानता पर आधारित भविष्य की ओर अग्रसर है।

सामाजिक सशक्तिकरण

20 मार्च, 1927 की तारीख इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। 20 मार्च को बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी ने पानी के लिए सत्याग्रह किया था, महाड़ सत्याग्रह पानी पीने के अधिकार के साथ-साथ इंसान होने का अधिकार जताने के लिए भी किया गया था। इसी महत्वपूर्ण दिन को ‘सामाजिक सशक्तिकरण दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और सामाजिक अधिकारों के प्रति समरसता एवं सजगता को बढ़ावा देना है। यह दिन समाज में समानता और समरसत बढ़ाने, साथ ही सामाजिक न्याय के प्रति आवाज बुलंद करने, और विभिन्न समूहों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उद्देश्य

हमारा उद्देश्य समाज का समग्र विकास और सशक्तिकरण पर केंद्रित हैं। सामाजिक सशक्तिकरण बहुउद्देशीय संस्था का लक्ष्य/उद्देश्य है कि समाज के हर वर्ग को न्याय, सम्मान और समानता का अवसर मिले ताकि वे अपने जीवन को बेहतर बना सकें और एक समृद्ध सशक्त समाज का निर्माण कर सकें

हमारा नज़रिया

सामाजिक सशक्तिकरण बहुउद्देशीय संस्था, वर्धा का दृष्टिकोण एक समृद्ध, सशक्त, और समतामूलक समाज का निर्माण करना है, जहाँ हर व्यक्ति को उसके अधिकार, समान अवसर प्राप्त हों। हम अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सतत प्रयासरत हैं और समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।